मधुमेह का रोग किसकी कमी से होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:41

मधुमेह चयापचय रोगों का समूह है। यह रोग व्यक्ति में उच्च रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के स्तर या अपर्याप्त इंसुलिन के उत्पादन के कारण होता है। इस रोग में शरीर की कोशिकाएं ठीक से इंसुलिन का उत्पादन या इंसुलिन के उत्पादन के प्रति प्रतिक्रिया नहीं कर पाती है।

इंसुलिन नामक हारमोन की कमी से प्रायः मधुमेह होता है। इसकी मुख्य वजह है अनुवांशिक प्रवृत्ति यानी जेनेटिक टेंडेंसी है।

दूसरा बड़ा कारण हैः इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता में कमी। इन रोगियों में इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में होती है, कभी-कभी तो सामान्य से भी अधिक (Hyperinsulinaemia) रहती है, किंतु वह प्रभाव नहीं दिखा पाती।

तीसरी वजहः अक्सर छोटे बच्चों में टाइप वन बीमारी दूध की एक प्रोटीन से उत्पन्न एलर्जी के कारण होती है। उस प्रोटीन की संरचना में इंसुलिन से कुछ समानता होने के फलस्वरूप, शरीर का इम्युन सिस्टम इंसुलिन को दुश्मन समझकर उसे नष्ट करना आरंभ कर देता है।

चौथा कारणः लीवर द्वारा अतिशय ग्लुकोज का निर्माण, जिसकी मूल वजह फिलहाल अज्ञात है।

पांचवा अंतिम और मजेदार कारण: अक्ल की कमी से भी यह रोग होता है। अज्ञानवश लोग अतिशय भोजन करके और शारीरिक मेहनत से बचके अपना वजन बढ़ाते हैं। ऐसे लोगों को अनुवांशिक प्रवृत्ति ना होते हुए भी यह बीमारी हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info